UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया. उनकी उम्र 91 साल थी.

सीएम योगी आदित्यनाथ को जिस समय उनकी मां के निधन की सूचना दी गई, वह गोरखपुर में एक कार्यक्रम में मौजूद थे. इस कार्यक्रम में 50 हजार छात्रों को टेबलेट वितरण का कार्यक्रम चल रहा था. मां के निधन की जानकारी मिलने के बाद भी उन्होंने अपना कार्यक्रम जारी रखा.
उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी में अपने पैतृक घर पर आखिरी सांस ली. बताया जा रहा है कि वो उम्र से जुड़ी बीमारियों से परेशान थीं. पौड़ी पुलिस ने भी उनके निधन की पुष्टि की है.
