पचास वर्ष या उससे अधिक पुराने शिक्षण संस्थानों को मिलेगा सेंटर फॉर नमो स्टडीज की ‘नमो लेगेसी एक्सीलेंस अवॉर्ड ’

सेंटर फॉर नमो स्टडीज ने शुरू की पहल, मदरसा, मठ और अन्य धर्मों के शिक्षण संस्थान कर सकेंगे आवेदन

नमो स्टडीज़ पांच दशक पुराने मदरसा, मठ जैसे चयनित शिक्षण संस्थानों को भी देगा ‘नमो लेगेसी एक्सीलेंस अवार्ड, राष्ट्र निर्माण में योगदान ज़रूरी

नई दिल्ली नवम्बर 19, 2026। सेंटर फॉर नमो स्टडीज  ने देश की उन प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थाओं के योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से ‘नमो लेगेसी एक्सीलेंस अवॉर्ड 2027’ की घोषणा की है, जिन्होंने शिक्षा, समाज निर्माण और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में पचास वर्ष या उससे अधिक समय तक राष्ट्र निर्माण में योगदान उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान की हैं। यह सम्मान फरवरी 2027 में आयोजित होने वाले ‘नमो लेगेसी कॉन्क्लेव’ के अवसर पर प्रदान किया जाएगा। नमो लेगेसी एक्सीलेंस अवार्ड में भारत के मदरसा, मठ और अन्य धर्मों के शिक्षण संस्थानों को आमंत्रित किया गया है।

 

सेंटर फॉर नमो स्ट्डीज के प्रबंध न्यासी प्रो जसीम मोहम्मद ने बताया कि, इस पहल के तहत धार्मिक एवं गैर-धार्मिक, दोनों प्रकार के  शिक्षण संस्थान नामांकन कर सकते हैं। सेन्टर फॉर नमो स्ट्डीज का मानना है कि शिक्षण संस्थान केवल ज्ञान प्रदान करने के केंद्र नहीं होते, बल्कि वे पीढ़ियों के चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों के संरक्षण, सामाजिक चेतना और राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

उन्होंने बताया कि, पुरस्कार के लिए वही संस्थान पात्र होंगे, जिनकी स्थापना को 50 वर्ष या उससे अधिक हो चुके हैं। इच्छुक संस्थान https://tinyurl.com/NaMoLegacy पर उपलब्ध ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से 31 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

 

सेंटर फॉर नमो स्ट्डीज ने सभी पात्र संस्थानों से इस पहल में भाग लेने की अपील की है, ताकि उनकी गौरवशाली शैक्षणिक विरासत और समाज के प्रति योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.