मुख्यमंत्री आतिशी के विरुद्ध ट्रांसजेंडर राजन ने किया नामांकन
दिल्ली के कालकाजी विधानसभा

नई दिल्ली: ट्रांसजेंडर राजन सिंह ने दिल्ली सरकार के आप सरकार पर बोला तीखा हमला। नामांकन दाखिल करने के दौरान ट्रांसजेंडर राजन सिंह ने अपने अर्धनारीश्वर रूप में हाथ में संविधान लेकर जनता को समानता और अधिकारों का संदेश दिया। मीडिया में प्रेस नोट जारी करते हुए उन्होंने कहा कि आज भी हमारे ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए दिल्ली सरकार ने कोई ठोस कदम कभी नहीं उठाए हैं। न तो हमारे लिए शौचालय की सुविधा है, न ही कोई अन्य बुनियादी अधिकार। समाज में हमें अब भी अछूत माना जाता है। मैं इस चुनाव के माध्यम से न केवल अपने समुदाय, बल्कि हर वंचित एवं शोषित वर्ग के लिए आवाज उठाना चाहता हूं। राजन सिंह ने दिल्ली सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि चुनावों के दौरान हर राजनीतिक दल बड़े वादे करता है, लेकिन ट्रांसजेंडर समुदाय को अब तक केवल अनदेखा ही किया गया है। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारा संघर्ष न केवल बुनियादी सुविधाओं के लिए है, बल्कि समाज में सम्मान और समान अधिकार पाने के लिए भी है।
आप की बता दें कि यह राजन का पहला चुनाव नहीं है इस से
पहले भी लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं।
इस बार उनकी उम्मीदें कालकाजी विधानसभा सीट पर टिकी हैं, जहां से वह ट्रांसजेंडर समुदाय की आवाज को एक मजबूत राजनीतिक पहचान देना चाहते हैं। जहां से वह ट्रांसजेंडर समुदाय की आवाज को एक मजबूत राजनीतिक पहचान देना चाहते हैं।
