एएमयू में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर

नई दिल्ली : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति और गरिमामय रूप से   मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। इस सिलसिले में आज प्रशासनिक ब्लॉक के कांफ्रेंस हॉल में कुलपति प्रोफेसर नाइमा खातून की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें 15 अगस्त के कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक के दौरान प्रो. खातून ने स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए इसे हमारे देश की पुनरुत्थान और प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। उन्होंने विश्वविद्यालय समुदाय से इस दिवस को गरिमा और गौरव के साथ मनाने में सक्रिय भागीदारी का आव्हान किया।

15 अगस्त को मुख्य कार्यक्रम स्ट्रेची हॉल में आयोजित होगा, जिसकी शुरुआत प्रातः 9ः11 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराने से होगी। इसके बाद राष्ट्रगान और एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया जाएगा। कुलपति इस अवसर पर संबोधन देंगी तथा सर सैयद हॉल (नॉर्थ और साउथ) में पौधारोपण करेंगी। वे विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों से भी मुलाकात करेंगी।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पॉलिटेक्निक ऑडिटोरियम में एक विशेष मुशायरे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्वतंत्रता की भावना को शायरों द्वारा कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय भवनों को रोशनी से सजाया जाएगा।

बैठक मेंप्रो-वाइस चांसलर प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान और रजिस्ट्रार मोहम्मद इमरान (आईपीएस) ने भी विचार रखे। कार्यक्रम की सुचारू रूप से प्रस्तुति सुनिश्चित करने के लिए 13 अगस्त को फुल-ड्रेस रिहर्सल भी होगी।

बैठक में विश्वविद्यालय के सभी वरिष्ठ अधिकारी और प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने स्वतंत्रता दिवस को श्रद्धा, एकता और राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाने के संकल्प को दोहराया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.