एएमयू के अब्दुल्ला स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

अलीगढ़,  मोहम्मद कामरान : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अब्दुल्ला स्कूल में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 कार्यक्रमों की श्रृंखला में शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता एवं योग गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर एक विशेष योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्कूल की अधीक्षिका उमरा जहीर सहित शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने भाग लिया और विभिन्न योगाभ्यास किए। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने, तनाव प्रबंधन तथा समग्र कल्याण में योग की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।

छात्राओं के लिए भी एक अलगयोग सत्र आयोजित किया गया। स्कूल अधीक्षिका उमरा जहीर ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्राओं को इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद आयोजित योग सत्र में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन किए। कार्यक्रम में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.