जेएन मेडिलक कालिज में यूपी यूके-एपिकॉन 2026 का समापन

नई दिल्ली : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के फार्माकोलॉजी एवं फिजियोलॉजी विभागों द्वारा आयोजित एसोसिएशन ऑफ फिजियोलॉजिस्ट्स एंड फार्माकोलॉजिस्ट्स ऑफ इंडिया के यूपी एवं यूके चैप्टर की 13वीं वार्षिक बैठक का समापन मुख्य अतिथि प्रो-वाईस चांसलर प्रो. एम. मोहसिन खान की अध्यक्षता में हुआ।
इस अवसर पर मानद अतिथि के रूप में अंग्रेजी विभाग की प्रो. विभा शर्मा भी उपस्थित रहीं। इसके अलावा यूपी यूके एपीपीआई के संयुक्त सचिव डॉ. सुमित गर्ग सहित बड़ी संख्या में संकाय सदस्य, वक्ता और प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में प्रो. एम. मोहसिन खान ने सम्मेलन के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की और स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर परिणामों के लिए बुनियादी एवं नैदानिक विज्ञानों के समन्वय को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।
प्रो. विभा शर्मा ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए युवा शोधकर्ताओं को नवाचारपूर्ण एवं अंतःविषयक शोध में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इससे पूर्व आयोजन सचिव प्रो. सैयद जियाउर रहमान ने सम्मेलन की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि “फ्रॉम सेल्स टू क्योर्स इंटीग्रेटिंग फिजियोलॉजी एंड फार्माकोलॉजी” विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में व्याख्यान, संगोष्ठियां तथा अनेक मौखिक एवं पोस्टर प्रस्तुतियां शामिल थीं।
सम्मेलन में देशभर से 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें 38 आमंत्रित वक्ता शामिल थे। लगभग 140 मौखिक प्रस्तुतियां और 70 पोस्टर प्रस्तुत किए गए।
उत्कृष्ट मौखिक एवं पोस्टर प्रस्तुतकर्ताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए, जबकि प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम का समापन संयुक्त आयोजन सचिव डॉ. तनुज माथुर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.