महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से ब्रिक्स महिला कार्य समूह की तीसरी तैयारी बैठक का आयोजन किया गया

नई दिल्ली : केरल के कोच्चि में 6-9 जुलाई 2026 को होने वाली ब्रिक्स वुमन ट्रैक मीटिंग से पहले ब्रिक्स के सदस्य देशों ने सहयोग को मजबूत करने और आम सहमति बनाने पर चर्चा की
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत ‘लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण’ थीम पर 29 जून 2026 को वर्चुअल तरीके से ब्रिक्स वुमन ट्रैक की तीसरी बैठक आयोजित की। इसकी अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव श्री अनिल मलिक ने की। उन्होंने केरल के कोच्चि में 6-9 जुलाई 2026 को होने वाली ‘ब्रिक्स महिला कार्य समूह बैठक’ और ‘ब्रिक्स महिला मंत्री-स्तरीय बैठक’ की तैयारियों के सिलसिले में इस बैठक के महत्व पर जोर दिया।बैठक में प्राथमिकता वाले क्षेत्रों और प्रमुख परिणामों पर चर्चा को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें सर्वश्रेष्ठ कार्यप्रणाली का डिजिटल संग्रह और ब्रिक्स महिला क्षमता निर्माण दिशानिर्देश शामिल हैं। इस दौरान ब्रिक्स सदस्य देशों ने अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए और सहयोग व आम सहमति पर आधारित नतीजों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
ब्रिक्स की अध्यक्षता के लिए भारत को बधाई देते हुए सदस्य देशों ने वुमन ट्रैक के तहत हुई प्रगति की सराहना की और महिला सशक्तिकरण पर सहयोग को मजबूत करने के लिए लगातार सहयोग देने का वादा किया।

अध्यक्ष ने सभी प्रतिभागी प्रतिनिधिमंडलों को उनके रचनात्मक योगदान के लिए धन्यवाद दिया और ब्रिक्स देशों में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने वाली व्यावहारिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए भारत की प्रतिबद्धता जताई।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.