एएमयू गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने इंटर-स्कूल क्विज प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त किया

नई दिल्ली :  रचनात्मकता और शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए, एएमयू गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, एएमयू की आईईईई रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन सोसाइटी द्वारा आयोजित इंटर-स्कूल क्विज प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त किए।

यह प्रतियोगिता सत्र 2024-2025 के लिए आयोजित फेयरवेल एवं फेलिसिटेशन समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित की गई थी, जिसका उद्देश्य छात्रों की नवाचार क्षमता और सहयोगी भावना को प्रोत्साहित करना था। कक्षा दस (10एफ) की प्राची ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा दस (10डी) की मान्या वाष्र्णेय ने द्वितीय स्थान हासिल किया। दोनों छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट प्रदर्शन और बुद्धिमत्ता के लिए सम्मानित किया गया।

विजेताओं की सराहना करते हुए प्राचार्य आमना मलिक ने छात्राओं के प्रदर्शन की प्रशंसा की और शिक्षकों को उनकी मार्गदर्शक भूमिका के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम समन्वयक शहनवाज जमीर ने छात्राओं को रचनात्मक क्लबों और प्रतियोगिताओं में निरंतर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.