एएमयू में पांच करोड़ रुपये के केपी उत्कृष्टता केंद्र की घोषणा का सेन्टर फॉर नमो स्ट्डीज ने किया स्वागत
डॉक्टर फारूक पटेल का संबोधन भारत की विविधता, सामाजिक समरसता और साझा सांस्कृतिक विरासत को रेखांकित करता है : प्रो जसीम मोहम्मद

अलीगढ़ अक्टूबर 18, 2026: सेंटर फॉर नमो स्टडीज़ के सभापति प्रोफेसर जसीम मोहम्मद ने मुम्बई स्थित केपी समूह के चेयरमैन डॉ. फारूक जी. पटेल द्वारा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से केपी उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने इसे उच्च शिक्षा, अनुसंधान और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
यह भी पढ़ें
प्रो. जसीम मोहम्मद ने कहा कि सर सैयद अहमद खान की 209वीं जयंती के अवसर पर डॉ. पटेल द्वारा शिक्षा और विश्वविद्यालय के विकास के प्रति दिखाई गई प्रतिबद्धता सराहनीय है। प्रस्तावित केंद्र विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से परिचित कराने तथा अनुसंधान और कौशल विकास के नए अवसर उपलब्ध कराने में सहायक हो सकता है।
जसीम मोहम्मद ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2020 में एएमयू को ‘मिनी इंडिया’ कहे जाने के संदर्भ में डॉ. पटेल के विचारों की भी सराहना की। प्रो. जसीम मोहम्मद के बताया कि, यह डॉक्टर फारूक पटेल का संबोधन भारत की विविधता, सामाजिक समरसता और साझा सांस्कृतिक विरासत को रेखांकित करता है।प्रो जसीम मोहम्मद ने कहा कि हाल ही में डॉक्टर पटेल का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवल जी से भेंट हुई थी और राष्ट्र निर्माण का शपथ के साथ उन्होंने विकसित भारत पर कार्य करना शुरू किया है।

सेन्टर फॉर नमो स्ट्डीज मानता है कि सौर एवं पवन ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन और बैटरी ऊर्जा भंडारण जैसे उभरते क्षेत्रों में उद्योग जगत और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग समय की आवश्यकता है। केपी समूह के संस्थापक डॉ. फारूक पटेल की यह पहल विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान और शोध के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ विकसित भारत @2047 के राष्ट्रीय लक्ष्य की दिशा में भी उपयोगी साबित हो सकती है।
