प्रोफेसर असमा अली एएमयू के गणित विभाग की नई अध्यक्ष नियुक्त

नई दिल्ली : प्रो. असमा अली को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के गणित विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 15 जुलाई 2025 से 16 मार्च 2028 उनकी सेवानिवृत्ति तक होगा।
प्रो. असमा अली 30 वर्षों से अधिक समय से शिक्षण और शोध कार्य कर रही हैं। वे बीजगणित, विशेषकर रिंग थ्योरी, नियर रिंग्स और मॉड्यूल थ्योरी जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञ हैं। उनके शोध विषयों में जनरलाइज्ड डेरिवेशन, रिंग्स और एल्जेब्रा में एडिटिव मैप्स तथा ग्रुप एक्शन शामिल हैं।
उनके 100 से अधिक शोध-पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और अमेरिका, कनाडा, यूरोप और एशिया में कई अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भाग ले चुकीं हैं। उन्होंने स्प्रिंगर जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशकों के साथ मिलकर पुस्तकों का संपादन किया है।
प्रो. अली ने विश्वविद्यालय प्रशासन में भी डिप्टी डीन, स्टूडेंट वेलफेयर और बेगम सुल्तान जहां हॉल की प्रोवोस्ट के पद पर भी रह चुकी हैं। वे कई गणितीय संस्थाओं की सदस्य हैं और कई वैज्ञानिक पत्रिकाओं के संपादकीय बोर्डों में भी शामिल हैं।
