प्रो. एस. एम. जावेद अख्तर एएमयू के अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष नियुक्त

अलीगढ़ : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. एस. एम. जावेद अख्तर को 1 जुलाई, 2026 से तीन वर्ष की अवधि के लिए विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

32 वर्षों से अधिक के अध्यापन एवं शोध अनुभव वाले प्रो. अख्तर एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री हैं। वे बी.ए. (ऑनर्स) तथा एम.ए. (अर्थशास्त्र) दोनों में प्रथम स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक से सम्मानित हुए तथा वर्ष 1993 में यूजीसी-नेट उत्तीर्कि या। उनकी विशेषज्ञता के क्षेत्र समष्टि अर्थशास्त्र (मैक्रोइकोनॉमिक्स), लोक वित्त, वित्तीय अर्थशास्त्र तथा भारतीय अर्थव्यवस्था हैं।

उन्होंने यूजीसी और इम्प्रेस-आईसीएसएसआर द्वारा वित्तपोषित प्रमुख शोध परियोजनाओं का संचालन किया है, 23 पीएच.डी. शोधार्थियों का मार्गदर्शन किया है, 14 पुस्तकों का लेखन एवं संपादन किया है तथा 115 से अधिक शोध पत्र, पुस्तक अध्याय और सम्मेलन पत्र प्रकाशित किए हैं।

प्रो. अख्तर ने विश्वविद्यालय प्रशासन में भी महत्वपूर्ण योगदान \ दिया है। वे वर्ष 2015 से 2021 तक एएमयू के वित्त अधिकारी रहे हैं। इसके अलावा वे आर.एम. हॉल के प्रोवोस्ट, कोचिंग एंड गाइडेंस सेंटर के सहायक निदेशक तथा सर सैयद हॉल (साउथ) के वार्डन भी रह चुके हैं। वर्तमान में वे अर्थशास्त्र विभाग में पीएच.डी. एवं एफवाईयूपी प्रवेश कार्यक्रमों का समन्वय कर रहे हैं।

उन्हें अनेक शैक्षणिक सम्मान एवं व्यावसायिक दायित्व प्राप्त हुए हैं। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल द्वारा उन्हें क्लस्टर विश्वविद्यालय, श्रीनगर में नियुक्तियों हेतु चयन समितियों का सदस्य भी नामित किया गया था। वे इंडियन इकोनॉमिक एसोसिएशन सहित कई पेशेवर संस्थाओं के आजीवन सदस्य हैं तथा राष्ट्रीय स्तर की अनेक संपादकीय एवं शैक्षणिक समितियों में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.