प्रो रईसुल्लाह खान एएमयू के कृषि विज्ञान संकाय के डीन नियुक्त

नई दिल्ली : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्लांट प्रोटेक्शन विभाग के प्रो रईसुल्लाह खान को कृषि विज्ञान संकाय का डीन नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 14 जुलाई 2025 से उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि 1 मई 2027 तक होगा
प्रो खान वर्तमान में प्लांट प्रोटेक्शन विभाग के अध्यक्ष भी के हैं। वह पौध रोग विज्ञान के विशेषज्ञ हैं और इस क्षेत्र में उन्हें 23 वर्षों से अधिक का शिक्षण और शोध अनुभव है। उनका शोध मुख्य रूप से उन बीमारियों पर केंद्रित है जो दालों और तेलवाली फसलों (ब्रैसिका) को प्रभावित करती हैं। वे इन बीमारियों के पर्यावरण-अनुकूल और सतत समाधान पर काम करते हैं।
उन्होंने जमीन के आसपास पाए जाने वाले माइक्रोब्स, विशेष रूप से अर्बुस्कुलर ंमंयकररहीजल फंजाइ पर भी शोध किया है, जो पौधों की दशा सुधारने और बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। उन्होंने 23 शोध लेख, एक पुस्तक अध्याय, कई शोध रिपोर्ट और 40 से अधिक शोध सार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रस्तुत किए गए हैं।
