प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के दौरान ब्रिक्स देशों के सांसदों से संवाद किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित हो रहे 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 के दौरान ब्रिक्स देशों के सांसदों के साथ सार्थक संवाद किया।
इस संवाद के दौरान प्रधानमंत्री और भारत आए संसदीय प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए और व्यापक चर्चा की।
“दिल्ली में आयोजित 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 के दौरान ब्रिक्स देशों के सांसदों के साथ सार्थक संवाद हुआ। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।”
