एएमयू एबीके हाई स्कूल (गर्ल्स) में मदर्स डे मनाया गया

नई दिल्ली  : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एबीके हाई स्कूल (गर्ल्स) की प्राथमिक शाखा में मदर्स डे बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों के सामाजिक और भावनात्मक विकास को मातृत्व के प्रेम और करुणा के माध्यम से बढ़ावा देना था।
सीनियर सेक्शन में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने नज़्म और नाटकों के माध्यम से अपनी माताओं के प्रति आभार और सम्मान प्रकट किया। इस अवसर की विशेष बात भारत सरकार की योजना ‘एक पेड़ माँ के नाम’ को समर्पित वृक्षारोपण कार्यक्रम था, जिसमें उप-प्रधानाचार्या डा सबा हसन और शिक्षकों ने भाग लिया।
उप-प्रधानाचार्या डॉ. सबा हसन ने इस सफल आयोजन के लिए संयोजकों और सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.