जेएनएमसी, एएमयू में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नई दिल्ली : अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जेएन मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा ‘प्राइरिटीज ब्रेस्टफीडिंगः क्रिएट सस्टेनेबल सपोर्ट’ विषय पर विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की अगुवाई विभागाध्यक्ष प्रो. उजमा इरम और शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र (यूएचटीसी) के प्रभारी डॉ. अली जाफर आब्दी ने की। प्रो. एम अतहर अंसारी ने प्रतिभागियों को उपहार वितरित किये।

इस दौरान समूह चर्चा, स्वास्थ्य वार्ताएं, रचनात्मक प्रतियोगिताएं, सामुदायिक सहभागिता और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। डॉ. इरम आबिद, डॉ. सुबूही अफजाल, डॉ. अल फातेह, डॉ. इर्मा कुरैशी, डॉ. सूर्या, डॉ. रिया, डॉ. उर्फी, डॉ. चेल्सी, डॉ. आमिर और डॉ. श्रीलक्ष्मी सहित डॉक्टरों की टीम ने विभिन्न केंद्रों जैसे यूएचटीसी, अर्बन हेल्थ पोस्ट, आंगनवाड़ी और पंजीपुर गांव में जागरूकता फैलाई।

माताओं और स्वास्थ्य देखभालकर्ताओं के साथ संवादात्मक सत्र, वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर स्तनपान के फायदे, तथा स्तनपान की सही तकनीक का प्रदर्शन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में डॉ. इफ्फत सबरीन और डॉ. हंसिका सक्सेना को पहला स्थान तथा डॉ. फव्वाज तबिश और डॉ. इम्तियाज अंसारी को दूसरा स्थान मिला। निर्णायक मंडल में प्रो. उजमा इरम और डॉ. सुबूही अफजाल शामिल थीं।

एक नाट्य प्रस्तुति में स्तनपान से जुड़े मिथकों और तथ्यों को उजागर किया गया। तीन ऐसी माताओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने विशेष रूप से स्तनपान को प्राथमिकता दी। एएनएम, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का समापन डॉ. चेल्सी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.