एएमयू एबीके हाई स्कूल (गल्र्स) में अंतरविद्यालयी खेल प्रतियोगिता आयोजित, बैडमिंटन और रस्साकशी में टीमों का शानदार प्रदर्शन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एबीके हाई स्कूल (गल्र्स) ने 24 अक्टूबर को अपने प्राथमिक अनुभाग परिसर में बैडमिंटन और रस्साकशी की अंतरविद्यालयी खेल प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें भाग लेने वाली छात्राओं ने टीम भावना, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया।

एएमयू के अनुप्रयुक्त गणित विभाग के प्रो. नबीउल्लाह खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को खेलों के साथ-साथ पढ़ाई में भी उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शैक्षणिक उपलब्धियों और शारीरिक स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाए रखने तथा खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के महत्व पर जोर दिया।

रस्साकशी प्रतियोगिता में एएमयू एबीके हाई स्कूल (गल्र्स) ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि काजीपाड़ा स्थित सिटी गर्ल्स हाई स्कूल उपविजेता रहा। बैडमिंटन में सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गल्र्स) की टीम विजेता बनी, जबकि एएमयू एबीके हाई स्कूल (गल्र्स) ने दूसरा स्थान हासिल किया।

खेल गतिविधियां शमशाद निसार, जीशान नवाब और शफीक अहमद के मार्गदर्शन में आयोजित की गईं। समन्वयक डॉ. फरहत परवीन ने कार्यक्रम का संचालन किया। फखरा यासीन, शाहीन खान, शायरा फरहीन और निदा नौशाद ने सजावट तथा अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। अन्य शिक्षकों ने भी सहयोग दिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका एवं उपप्रधानाचार्य डॉ. सबा हसन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने मुख्य अतिथि, प्रतिभागी टीमों के साथ आए शिक्षकों, आयोजनकर्ताओं और छात्राओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.