एएमयू किशनगंज केंद्र में ‘बज्म-ए-मियार 2026’ वार्षिक हॉल सप्ताह का आयोजन

नई दिल्ली : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के किशनगंज केंद्र, बिहार स्थित व्यवसाय प्रशासन विभाग द्वारा दो दिवसीय वार्षिक हॉल

 सप्ताह “बज्म-ए-मियार” का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों की प्रतिभा, रचनात्मकता और टीम वर्क का प्रदर्शन हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक प्रो. (डॉ.) मोहम्मद तारिक ने किया, जिन्होंने छात्रों को समग्र विकास के लिए सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

डॉ. मोहम्मद आसिम ने स्वागत भाषण दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. जेबा नाज ने प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में वाद-विवाद, क्विज, ट्रेजर हंट, डंब शराड्स, स्पेल बी, ओपन माइक, फोटोग्राफी, अंताक्षरी, एड-मेड शो, आईपीएल ऑक्शन और ब्रांड रीबस क्विज जैसी विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसने छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया।

सीनियर हॉल प्रतिनिधियों मोहम्मद अमजद (ब्वायज) और इमरा शीराज (गल्र्स) ने विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. फैज मोहम्मद, शिक्षकों डॉ. यासर इमाम, डॉ. जेबा नाज, डॉ. मोहम्मद आसिम, अकरब उल्लाह खान और हसनत आलम तथा स्टाफ के योगदान की भी सराहना की।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.