एएमयू की एनएसएस इकाई द्वारा जन औषधि, साइबर सुरक्षा और सिविल डिफेंस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नई दिल्ली  : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा जन औषधि योजना, साइबर सुरक्षा और सिविल डिफेंस जैसे तीन महत्त्वपूर्ण विषयों पर छात्रों को जागरूक करने के लिए एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जन कल्याण और सुरक्षा विषयों पर प्रभावशाली व्याख्यान देने के लिए प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉ. रोशन सिंह ने छात्रों को संबोधित किया।

यह सत्र एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मोहम्मद मोसिन खान के मार्गदर्शन में और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अब्दुल जब्बार के समन्वय से आयोजित हुआ। संचालन डॉ. फौजिया फरीदी ने किया।

डॉ. सिंह ने जन औषधि योजना की उपयोगिता को रेखांकित करते हुए सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता पर बल दिया। उन्होंने साइबर सुरक्षा, डेटा सुरक्षा, डिजिटल नैतिकता और व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा जैसे महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर छात्रों को जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सिविल डिफेंस में युवाओं की भूमिका, आपातकालीन तैयारी और सामुदायिक भागीदारी पर भी जोर दिया।

सत्र के अंत में एक संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र हुआ, जिसमें छात्रों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान डॉ. सिंह ने व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से किया।

कार्यक्रम में डॉ. अब्दुल जब्बार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. मंसूर आलम सिद्दीकी, डॉ. फुरकान, डॉ. आसिफ सिद्दीकी, डॉ. नाजिया बेगम, नाहिद अकबरी, शुऐब रजा, डॉ. नौशाद, नईम अहमद और मोहम्मद इमरान खान समेत अनेक शिक्षक एवं एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.