एएमयू मलप्पुरम सेंटर ने बिहार में चलाया पांच दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के मलप्पुरम सेंटर (केरल) के विधि विभाग की लीगल एड सेल ने बिहार के पूर्णिया र अररिया जिलों में पांच दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान आयोजित किया। यह अभियान पूर्णिया और अररिया की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के सहयोग से संचालित किया गया।

अभियान के तहत दोनों जिलों में चार-चार सहित कुल आठ विधिक जागरूकता शिविर लगाए गए, जिनका उद्देश्य वंचित समुदायों के लोगों के बीच कानूनी साक्षरता को बढ़ावा देनाथा। अभियान का उद्घाटन गुलाम सरवर ने पूर्णिया के डगरुआ प्रखंड स्थित छत्रा में किया, जबकि समापन अररिया के जलालगढ़ स्थित पोठिया पंचायत भवन में अमिताभ सिद्धार्थ अमिताभ की उपस्थिति में हुआ।

अभियान का नेतृत्व एएमयू मलप्पुरम सेंटर के छात्र मोहम्मद नजीब आलम ने किया। इस दौरान दानिश खुर्शीद, मोहम्मद आफताब आलम, अबीदुल्ला तथा जावेरिया तनवीर ने सक्रिय सहयोग दिया। जागरूकता सत्रों में एफआईआर से संबंधित कानूनी अधिकार, निःशुल्क विधिक सहायता, सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम, साइबर धोखाधड़ी, नशा मुक्ति, तथा भूमि म्यूटेशन और जमाबंदी से जुड़े कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का आयोजन सेंटर के निदेशक प्रो. एम. शाहुल हमीद के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर कोर्स समन्वयक डॉ. शाहनवाज अहमद मलिक तथा लीगल एड सेल की अध्यक्ष डॉ. नसीमा पीके ने मार्गदर्शन प्रदान किया। शिक्षक प्रभारी डॉ. अजमत अली, डॉ. शेली विक्टर और डॉ. दीबा खानम ने भी अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

एएमयू केंद्रों के समन्वयक प्रो. मोहम्मद तारिक ने आयोजन टीम को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि विश्वविद्यालय के विभिन्न केंद्र भविष्य में भी इसी प्रकार के जन-जागरूकता एवं सामुदायिक सेवा कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.