एएमयू साहित्यिक महोत्सव 2026 का समापन

नई दिल्ली : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के साहित्यिक महोत्सव 2026 का भव्य समापन तीन दिनों तक चले कार्यशालाओं, पैनल चर्चाओं, प्रतियोगिताओं और संवादात्मक सत्रों के साथ कैनाडी हाल में हो गया। यह महोत्सव यूनिवर्सिटी डिबेटिंग एंड लिटरेरी क्लब, कल्चरल एजुकेशन सेंटर द्वारा आयोजित किया गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि कुलदीप मीणा (उपाध्यक्ष, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नवाब साकिब इब्राहीम मौजूद रहे। इस अवसर पर सीईसी के समन्वयक प्रो. मोहम्मद रिजवान खान भी उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि कुलदीप मीणा ने एएमयू के शैक्षणिक माहौल और महोत्सव के व्यापक स्वरूप की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बौद्धिक विकास को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने छात्रों को सफलता के लिए निरंतर प्रयास, कड़ी मेहनत और अवसरों के प्रति खुलेपन का महत्व समझाया।
विशिष्ट अतिथि नवाब साकिब इब्राहीम ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें ऐसे मंचों में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए, जिससे उनकी अभिव्यक्ति क्षमता और बौद्धिक विकास मजबूत हो।
इससे पूर्व प्रो. मोहम्मद रिजवान खान ने महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आयोजन संवाद और रचनात्मकता को बढ़ावा देता है। उन्होंने छात्रों के साथ एक इंटरैक्टिव फीडबैक सत्र भी आयोजित किया।
कार्यक्रम में महोत्सव की विस्तृत रिपोर्ट सचिव सैयद फहीम अहमद और संयुक्त सचिव आमना आसिम ने प्रस्तुत की। इस दौरान ‘द लिट लेटर’ नामक आधिकारिक न्यूजलेटर का विमोचन भी किया गया, जिसे आलिया अकबर, जैनब फैजा इस्लाम और राहत उल ऐन ने संपादित किया है।
कन्वेंशनल डिबेट में अर्पित चैहान प्रथम, हानिया खान द्वितीय और असजद अहमद तृतीय स्थान पर रहे। परफॉर्मेंस पोएट्री में अंकित कुमार, मोहम्मद अम्मार और इर्तिका समीर ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता में असजद अहमद प्रथम, कामिनाह बेग द्वितीय और दानिया हसन तृतीय रहीं। पार्लियामेंट्री डिबेट में सदफ इकबाल, तंजीला रहमान और मोहम्मद हाशिर की टीम विजेता रही, जबकि अरशी, असजद अहमद और अब्दुल मलिक की टीम दूसरे स्थान पर रही।
क्विज प्रतियोगिता में मोहम्मद बिलाल रईस और मोहम्मद हसन उल्लाह खान प्रथम, दरफशन सुल्ताना और नायला सिद्दीकी द्वितीय तथा अबान सिद्दीकी और आरिश शाह मोहसिन तृतीय स्थान पर रहे। बैतबाजी में टीम फैज (रुफा फातिमा, उदबा फातिमा और फातिमा) विजेता रही, जबकि टीम मोमिन (मोहम्मद उरूज चिश्ती, अबू उमैर और मोहम्मद सुहैल) उपविजेता रही।
ऑक्सफोर्ड डिबेट में मोहम्मद अतीब, अब्दुल्ला और तरनजीत की टीम विजेता रही, जबकि मरियम शकील, एमडी आर्यन तारिक और स्मृति रमन सिंह की टीम दूसरे स्थान पर रही। जर्नलिस्टिक राइटिंग में हिजाब आयशा प्रथम, उश्ना मेराज द्वितीय और रहमतुल्लाह सिद्दीकखान तृतीय रहे।
क्रिएटिव राइटिंग में कामिनाह बेग, अब्दुल मलिक और इकबाल उल्लाह खान ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। बुक रिव्यू प्रतियोगिता में रोजी बेगम प्रथम, अरूबा इरशाद द्वितीय और वारिशा रफी तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम में यूडीएलसी के मेंटर्स प्रो. मोहम्मद अकरम और डॉ. गुफरान अहमद ने भी विचार व्यक्त किए, जबकि क्लब अध्यक्ष डॉ. मंसूर आलम सिद्दीकी ने आयोजन की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
स्वागत भाषण सैयद अक्सा ने दिया। कार्यक्रम का संचालन जुनैरा हबीब अलवी और मरियम खान ने संयुक्त रूप से किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मोहम्मद आरिब खान ने प्रस्तुत किया।
स्टूडेंट्स मुशायरे के साथ साहित्यिक महोत्सव 2026 का समापन हुआ।
