एएमयू ने छात्राओं के लिए स्विमिंग पूल उपयोग संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए

अलीगढ़,  मोहम्मद कामरान : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय स्विमिंग क्लब की पात्र एनआरएससी छात्राओं के लिए विमेंस कॉलेज/अब्दुल्ला हॉल परिसर स्थित स्विमिंग पूल के उपयोग संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

विमेंस कॉलेज एवं अब्दुल्ला हॉल द्वारा संयुक्त रूप से जारी अधिसूचना के अनुसार, एनआरएससी छात्राऐं शुक्रवार को छोड़कर सभी दिनों में शाम 5.00 बजे से 6.00 बजे तक स्विमिंग पूल सुविधा का उपयोग कर सकेंगी।

सदस्यता शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। सदस्यता प्राप्त करने के इच्छुक आवेदकों को निर्धारित शुल्क के साथ विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र, संबंधित प्राचार्य, प्रोवोस्ट अथवा मुख्य चिकित्सा अधिकारी की संस्तुति सहित, विमेंस कॉलेज के प्राचार्य के कार्यालय में जमा करना होगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सदस्यों को स्विमिंग पूल के उपयोग से संबंधित सभी नियमों एवं विनियमों का कड़ाई से पालन करने तथा परिसर में अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी है।

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा एएमयू एनआरएससी छात्राओं के बीच खेल, फिटनेस और स्वस्थ मनोरंजक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपलब्ध कराई गई है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.