डिप्टी रजिस्टर फर्म सोसाइटीज एवं चिट्स, आगरा द्वारा एएमयू ओल्ड बॉयज (एलुमनी) एसोसिएशन, अलीगढ़ की कालातीत प्रबंध समिति का निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है

नई दिल्ली : डिप्टी रजिस्टर ने अपने पत्रांक संख्या 07 दिनांक 01.04.2026 द्वारा सर्वसाधारण को जाता है कि संस्था ए.एम.यू ओल्ड बॉय एसोसिएशन अलीगढ़ की कालातीत प्रबंध समिति का निर्वाचन संस्था के पंजीकृत विधान के नियमों के अंतर्गत प्रबंध समिति के पदाधिकारी/सदस्य पद हेतु किया जाना है l पंजीकृत विधान मैं उल्लेखित निर्वाचन की प्रक्रिया एवं नियमों के अंतर्गत चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जाता है
* नामांकन पत्र प्राप्त करने की तिथि एवं समय दिनांक 11.04.2026 समय 9 से शाम 5 बजे तक
* प्रबंध समिति के पदाधिकारी /सदस्य पद हेतु नामांकन जमा करने की तिथि दिनांक 13.04.2026 शाम 5 बजे तक
* नाम वापस/ नामांकन पत्र पर आपत्ति की दिनांक 14.04.2026 समय 2 बजे तक
* नामांकन पत्रों की जांच एवं वेध नामांकन/ उम्मीदवारों की घोषणा दिनांक 15.04.2026 समय 3 बजे तक l
* मतपत्र को नियमनुसार डाक से भेजने की तिथि दिनांक 17.04.2026
* डाक द्वारा मतपत्र प्राप्त होने की अन्तिम तिथि दिनांक 17.05.2026 समय 5 बजे तक
* मतपत्र की गिनती एवं परिणाम की घोषणा दिनांक 24.05.2026 समय 9 बजे से घोषणा तक l
मतदान स्थल:- निर्वाचन से संबंधित समस्त प्रक्रिया कार्यकाल उप निबन्धक फर्म्स सोसाइटी एवं चिटस 131-132 महर्षिपुरम, सिकन्दरा, आगरा के परिसर में उपरोक्त तिथियों में निष्पादित की जाएगी l
संस्था की साधारणसभा की सूची लिंक https://linktr.ee/AMUOldBoysAssociation से अवलोकित की जा सकती है l सभी सदस्यों का प्रतिभाग तभी सुनिश्चित माना जाएगा जब प्रतिभागी सदस्य डाक द्वारा पोषित अपने मतपत्र के साथ आधार कार्ड स्वयं प्रमाणित प्रति जमा करना अनिवार्य होगा l
संस्था द्वारा मृत सदस्यों की उपलब्घ नहीं कराने की स्थिति में किसी भी प्रतिभागी सदस्य के जीवित होने या नहीं होने के सम्बंध में प्राप्त आपत्ति का निस्तारण निर्वाचन के दौरान किया जाएगा l आपत्तिकर्ता को आपत्ति के साथ मृत्यु प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा l

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.