जेएन मेडीकल कालिज में ई-रिसोर्सेज पर यूजर अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित

नई दिल्ली: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग द्वारा ई-रिसोर्सेज की पहुंच पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विशेष रूप से एनएमएल-ईआरएमईडी और वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन (ओएनओएस) पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम का संचालन सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष अकील अहमद ने किया, जिसमें शिक्षकों और रेजिडेंट डॉक्टरों के बीच डिजिटल शैक्षणिक संसाधनों के प्रभावी उपयोग और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
प्रो. मोहम्मद असलम ने क्लीनिकल प्रैक्टिस और शोध कार्य में ई-रिसोर्सेज के समावेशन के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि साक्ष्य-आधारित चिकित्सा कार्य के लिए ऐसे संसाधन अत्यंत आवश्यक हैं। यह कार्यक्रम उनके मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
प्रतिभागियों को प्रमुख डिजिटल संसाधनों तक पहुंच और उनके उपयोग के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई, और सत्र में शिक्षकों एवं रेजिडेंट्स की सक्रिय भागीदारी देखी गई।
डॉ. आमिर हुसैन ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
