तस्वीरों के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन और उपलब्धियों की झलक: प्रो. जसीम मोहम्मद
‘पीएम नरेंद्र मोदी: ए चैंपियन ऑफ प्रॉस्पेरिटी एंड वर्ल्ड पीस’ प्रदर्शनी ने समेटे प्रधानमंत्री की सार्वजनिक यात्रा के विविध आयाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित फाइन आर्ट्स गैलरी रफी मार्ग में उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वकील डॉक्टर आदिश सी अग्रवाला द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी में सेन्टर फॉर नमो स्ट्डीज के सभापति प्रो. जसीम मोहम्मद ने विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
ऐतिहासिक प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन, विभिन्न महत्वपूर्ण अवसरों और उनकी राजनीतिक एवं राष्ट्रीय यात्रा से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण क्षणों को फोटोग्राफ्स के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर प्रो. जसीम मोहम्मद ने कहा कि फोटोग्राफी केवल किसी क्षण को कैमरे में कैद करने का माध्यम नहीं है, बल्कि वह इतिहास, स्मृतियों और सार्वजनिक जीवन के महत्वपूर्ण अध्यायों को संरक्षित करने की प्रभावी कला भी है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां महत्वपूर्ण घटनाओं और व्यक्तित्वों की यात्रा को दृश्य माध्यम से समझने का अवसर प्रदान करती हैं।
यह भी पढ़ें
प्रो. जसीम मोहम्मद ने डॉ. आदिश सी. अग्रवाल के इस आयोजन के लिए सराहना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के विभिन्न पड़ावों और महत्वपूर्ण क्षणों को तस्वीरों के माध्यम से प्रस्तुत करने का यह प्रयास एक यादगार अनुभव रहा।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में प्रस्तुत तस्वीरें दर्शकों को प्रधानमंत्री की सार्वजनिक यात्रा के विविध पहलुओं से परिचित कराने के साथ-साथ फोटोग्राफी की उस शक्ति को भी रेखांकित करती हैं, जिसके माध्यम से महत्वपूर्ण क्षणों को आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित किया जा सकता है।
प्रो. जसीम मोहम्मद ने आयोजन को अपने लिए “स्मरणीय और समृद्ध अनुभव” बताते हुए डॉ. आदिश सी. अग्रवाला के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन से जुड़े विभिन्न अवसरों और महत्वपूर्ण पड़ावों को केंद्र में रखते हुए फोटोग्राफिक प्रस्तुति की गई, जिसने आगंतुकों को एक दृश्यात्मक यात्रा का अनुभव कराया। उन्होंने आयोजकों से दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों को आमंत्रण देने की सुझाव दिया।
