राजस्थान में शिवसेना के सहयोग से ही बनेगी आने वाली एनडीए के सरकार – डॉ. अभिषेक वर्मा
उमेद शेखावत के स्वागत संबोधन से शुरू हुआ प्रांतीय सम्मेलन, प्रदेश अध्यक्ष मंजीत पाल सिंह के नेतृत्व में जुटे शिवसैनिक

जयपुर, 28 नवंबर 2026। शिवसेना (शिंदे), राजस्थान का प्रांतीय कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को दीप स्मृति ऑडिटोरियम, मानसरोवर, जयपुर में आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति तथा शिवसेना के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक (NDA गठबंधन एवं चुनाव) डॉ. अभिषेक वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवसेना (शिंदे), राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंजीत पाल सिंह ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश संगठन महासचिव श्री उमेद शेखावत के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं प्रदेशभर से आए समस्त शिवसैनिकों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन की एकजुटता एवं मजबूती के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. अभिषेक वर्मा ने राजस्थान की राजनीति को लेकर महत्वपूर्ण बयान देते हुए कहा कि “राजस्थान में भविष्य में एनडीए के जो सरकार बनेगी, वह शिवसेना के सहयोग के बिना नहीं बन पाएगी।” उन्होंने राजस्थान में शिवसेना के संगठनात्मक विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर अपनी बात रखी। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने तथा सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री मंजीत पाल सिंह ने भी सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए राजस्थान में संगठन को मजबूत बनाने और प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में शिवसेना की गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर डॉ. अभिषेक वर्मा द्वारा 50?शिवसेना कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया तथा 100 नए कार्यकर्ताओं को संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों पर नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्य करने की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रभारी श्री गुलाबचंद दुबे, योगी करण नाथ जी, श्री उमेद शेखावत (करीरी), श्री गोपी गुर्जर, श्री नरेंद्र सिंह राजावत एवं श्री मंजीत पाल सिंह सहित शिवसेना के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सम्मेलन में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए शिवसैनिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक विस्तार, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों एवं आगामी गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम: शिवसेना राजस्थान प्रांतीय कार्यकर्ता सम्मेलन दिनांक: 28 नवंबर 2026 , स्थान: दीप स्मृति ऑडिटोरियम, मानसरोवर, जयपुर, राजस्थान
