प्रोफेसर सैयद नौशाद अहमद एएमयू के विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता नियुक्त

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के प्रोफेसर सैयद नौशाद अहमद को विज्ञान संकाय का अधिष्ठाता नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2026 से 3 जुलाई 2027 तक होगा।

प्रोफेसर अहमद को शिक्षण, शोध और शैक्षणिक प्रशासन का 38 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से बी.ए. ऑनर्स, एम.ए. और एम.फिल. की उपाधियां प्राप्त कीं तथा वर्ष 1993 में आगरा विश्वविद्यालय से पीएच.डी. की। उन्होंने वर्ष 1986 में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की कनिष्ठ शोधवृत्ति भी प्राप्त की।

उनके शोध के प्रमुख क्षेत्र खाद्य सुरक्षा,सामाजिक-आर्थिक विकास, पर्यावरण अध्ययन, जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य और भौगोलिक असमानताएं हैं। उन्होंने कई पुस्तकों का लेखन एवं संपादन किया है तथा 47 शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। उनके हालिया शोध में वृद्ध लोगों के स्वास्थ्य और जीवन संतुष्टि, शहरों में बढ़ती गर्मी, शहरी जल व्यवस्था, आर्द्रभूमि का क्षरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, खाद्य असुरक्षा तथा जलवायु परिवर्तन जैसे विषय शामिल हैं।

उन्होंने भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा वित्त पोषित कई महत्वपूर्ण शोध परियोजनाओं के मुख्य अन्वेषक के रूप में भी कार्य किया है। इनमें परिवारों में खाद्य असुरक्षा और मानव स्वास्थ्य से संबंधित अध्ययन प्रमुख हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.