प्रो. एम. जे. वारसी को ‘लिंग्विस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड-2025’ से सम्मानित किया गया

अलीगढ़,  मोहम्मद कामरान : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के भाषा विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. मोहम्मद जहांगीर वारसी को पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला में आयोजित 53वें अखिल भारतीय द्रविड़ भाषाविज्ञानी सम्मेलन (एआईसीडीएल) के दौरान पंजाबी लिंग्विस्टिक्स एसोसिएशन द्वारा ‘लिंग्विस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड-2025’ से सम्मानित किया गया।

सम्मेलन में भाषा विज्ञान विभाग के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी की। विभागाध्यक्ष प्रो. मोहम्मद जहांगीर वारसी के साथ शोधार्थी मंजूर अहमद ने भी अपना शोध-पत्र प्रस्तुत किया। उनके शोध-पत्र का विषय “फ्रॉम चॉकबोर्ड्स टू चैटबॉट्सः आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन इंग्लिश लैंग्वेज टीचिंग” था, जिसमें उन्होंने अंग्रेजी भाषा शिक्षण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते उपयोग और उसके प्रभावों पर प्रकाश डाला।

यह सम्मान प्रो. वारसी को अनुप्रयुक्त भाषा विज्ञान (एप्लाइड लिंग्विस्टिक्स) के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान तथा भाषाई अनुसंधान और अकादमिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में किए गए निरंतर प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

प्रो. वारसी एक प्रतिष्ठित भाषाविद् और शिक्षाविद् हैं। उन्होंने अध्यापन, शोध और शैक्षणिक नेतृत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं तथा अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से भी सम्मानित हो चुके हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.