प्रो. एम. शाहुल हमीद एएमयू मलप्पुरम सेंटर के निदेशक नियुक्त

यह भी पढ़ें
नई दिल्ली : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रो. एम. शाहुल हमीद को एएमयू मलप्पुरम सेंटर, केरल का निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी हो गये हैं
प्रो. शाहुल हमीद पिछले 24 वर्षों से शिक्षण और शोध कार्यों में सक्रिय हैं। उन्होंने कई पुस्तकों और शोध पत्रों का लेखन किया है, जो प्रतिष्ठित जर्नलों में प्रकाशित हुए हैं। उन्होंने एक मेजर रिसर्च प्रोजेक्ट भी पूरा किया है, और स्वयं मूक पाठ्यक्रम तैयार किया है और एक जर्नल के संपादक भी रह चुके हैं।
