एएमयू डेंटल कालिज की प्रो. दिव्या शर्मा ने बच्चों में न्यूरोमस्क्युलर गतिविधि पर अध्ययन पर शोध पत्र प्रस्तुत किया

नई दिल्ली : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के डॉ. जियाउद्दीन अहमद डेंटल कॉलेज के बाल एवं निवारक दंत चिकित्सा विभाग की प्रोफेसर दिव्या संजय शर्मा ने हाल में श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित साउथ एशियन एसोसिएशन ऑफ पीडियाट्रिक डेंटिस्ट्री के 5वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया।
उनका शोध पत्र “फंक्शनल मैंडिबुलर शिफ्ट वाले बच्चों में चबाने की मांसपेशियों की न्यूरोमस्क्युलर गतिविधिः एक एसईएमजी अध्ययन” शीर्षक पर आधारित था। यह शोध पत्र उनके पीएचडी शोध प्रबंध के एक पद्धतिगत घटक के मात्रात्मक सत्यापन पर आधारित था।
यह अध्ययन डॉ. जियाउद्दीन अहमद डेंटल कॉलेज के ऑर्थोडॉन्टिक्स विभाग की प्रोफेसर संध्या माहेश्वरी और जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की एर्गोनॉमिक्स प्रयोगशाला में किए गए इलेक्ट्रोमायोग्राफी शोध में मार्गदर्शन देने वाले प्रोफेसर आबिद अली खान के सहयोग से तैयार किया गया।
प्रो. शर्मा ने सम्मेलन के दौरान एक वैज्ञानिक सत्र की अध्यक्षता भी की।
