एएमयू डेंटल कालिज के स्नातकोत्तर छात्र को प्रतिष्ठित सीडीज शोध छात्रवृत्ति प्रदान की गई

 

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के डॉ. जियाउद्दीन अहमद डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल के बाल एवं निवारक दंत चिकित्सा विभाग के स्नातकोत्तर छात्र मनीष कुमार सिंह को प्राथमिक दांतों के नवीन उपचार पर आधारित उनके शोध प्रस्ताव के लिए प्रतिष्ठित सीडीज (सीईडीईईएस) शोध छात्रवृत्ति अनुदान प्रदान किया गया है।

उनका शोध प्रस्ताव ‘प्राथमिक निचली दाढ़ों के उपचारमें त्रि-आयामी मुद्रित रेजिन क्राउन और पूर्वनिर्मित जिरकोनिया क्राउन का तुलनात्मक मूल्यांकनः पर आधारित था। अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचारी दृष्टिकोण तथा बाल दंत चिकित्सा के क्षेत्र में संभावित महत्वपूर्ण योगदान के आधार पर सीडीज छात्रवृत्ति चयन समिति द्वारा चयनित किया गया।

मनीष कुमार ने यह शोध कार्य बाल एवं निवारक दंत चिकित्सा विभाग की अध्यक्ष प्रो. साइमा यूनुस खान के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

प्रो. साइमा यूनुस खान ने मनीष कुमार सिंह को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह छात्रवृत्ति विभाग में हो रहे उच्च गुणवत्ता वाले शोध कार्य का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह अध्ययन बाल दंत चिकित्सा सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.