राष्ट्रपति की शुभकामनाएं : लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू की 

राष्ट्रपति ने कहा है, “लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू त्योहारों के पावन अवसर पर मैं देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं

लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू की 

राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने लोहड़ी , मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू  की पूर्व संध्या पर अपने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा है, “लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू त्योहारों के पावन अवसर पर मैं देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।

ये त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं और अपने साथ उत्साह और उल्लास लेकर आते हैं। देश के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग रूपों में मनाए जाने वाले ये त्यौहार प्रकृति के साथ हमारे सामंजस्यपूर्ण संबंधों को दर्शाते हैं। लोग इन अवसरों पर पवित्र नदियों में डुबकी लगाते हैं और दान-पुण्य भी करते हैं।

इन त्योहारों के माध्यम से, जो फसलों से भी जुड़े  हैं, हम उन मेहनती किसानों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जो देश को भोजन उपलब्ध कराने के लिए अथक परिश्रम करते हैं।

मेरी कामना है कि ये त्योहार सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आएं और हम भारत को एक विकसित देश बनाने के लिए मिलकर और अधिक उत्साह के साथ काम करें।”

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.