प्रधानमंत्री ने श्री ए. बालकृष्णन जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने विवेकानंद केंद्र के अखिल भारतीय अध्यक्ष रहे श्री ए. बालकृष्णन जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने श्री बालकृष्णन जी के समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान का स्‍मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन का पांच दशक से अधिक समय स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और राष्ट्र सेवा को समर्पित किया। श्री मोदी ने कहा, “पूर्वोत्तर से उनका विशेष जुड़ाव था। उन्होंने शैक्षिक, सामाजिक और राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।”

 

विवेकानंद केंद्र के अखिल भारतीय अध्यक्ष के रूप में सेवारत रहे श्री ए. बालकृष्णन जी के निधन से अत्यंत दुख पहुंचा है।

बालकृष्णन जी ने अपने जीवन का पांच दशकों से अधिक समय स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और समाज सेवा में समर्पित किया। विवेकानंद केंद्र के प्रारंभिक जीवनव्रतियों में से एक के रूप में, उन्होंने पूरे देश में अथक परिश्रम किया। पूर्वोत्तर से उनका विशेष जुड़ाव था। उन्होंने शैक्षिक, सामाजिक और राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विवेकानंद केंद्र के संपूर्ण परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएँ। ऊँ शांति।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.