एएमयू के इल्मुल अदविया विभाग में ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ अभियान के तहत पौधरोपण

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अजमल खां तिब्बिया कॉलेज के इल्मुल अदविया विभाग द्वारा भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ अभियान के अंतर्गत विभागीय औषधीय उद्यान में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास तथा औषधीय पौधों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम में बीयूएमएस द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रत्येक छात्र ने यूनानी चिकित्सा तथा अन्य पारंपरिक उपचार पद्धतियों में उपयोग होने वाले एक औषधीय पौधे का रोपण किया। इस पहल का उद्देश्य विभाग के औषधीय उद्यान को समृद्ध बनाने के साथ-साथ भावी चिकित्सकों में पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करना था।
विभागाध्यक्ष प्रो. अब्दुर रऊफ ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जैसे अभियान युवाओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सतत जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।
डॉ. सुंबुल रहमान ने विद्यार्थियों को औषधीय उद्यान की मिट्टी और जलवायु के अनुरूप उपयुक्त पौधों के चयन के बारे में मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम को विभाग के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों
