वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय को पद्म भूषण सम्मान

राम बहादुर राय, इंदिरा गांधी कला केंद्र के अध्यक्ष हैं, इससे पहले वह पद्मश्री से सम्मानित किए गए

 

नई दिल्ली । गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले गृह मंत्रालय ने 2025 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 139 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है, ये सम्मान प्रदान  किया जाएगा। इनमें यूपी के 2 को पद्म भूषण और 8 हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।

वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय को साहित्य, शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

भारतीय संविधान की अनकही कहानी के लेखक वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। पिछले पांच दशक से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाने वाले श्री राय इंदिरा गांधी कला केंद्र के अध्यक्ष हैं। 

पद्म पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान, इंजीनियरिंग, व्यापार, उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में महान काम करने वालों को दिया जाता है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.