ज्ेएन मेडिकल कालिज के आर्थोपैडिक सर्जन को प्रतिष्ठित यूपीओए इंटरनेशनल फेलोशिप से सम्मानित किया गया

अलीगढ़, मोहम्मद कामरान : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ. जुल्फिकार को उत्तर प्रदेश ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन (यूपीओए), लखनऊ द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रतिष्ठित डॉ. एस. ए. सादिक इंटरनेशनल फेलोशिप प्रदान की गई है।
यह फेलोशिप एसोसिएशन के महत्वपूर्ण शैक्षणिक सम्मानों में से एक है, जिसका उद्देश्य युवा आर्थाेपैडिक चिकित्सकों के बीच उन्नत चिकित्सा शिक्षा, अंतरराष्ट्रीय अनुभव तथा पेशेवर उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है।
फेलोशिप कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. जुल्फिकार अपनी पसंद के किसी अस्थि रोग के अंतरराष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में तीन सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण प्राप्तकरेंगे। इस दौरान उन्हें आधुनिक अस्थि चिकित्सा तकनीकों, समकालीन आर्थोपैडिक उपचार पद्धतियों तथा अत्याधुनिक शोध कार्यों का अनुभव प्राप्त होगा।
इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए अस्थि रोग विभाग के अध्यक्ष प्रो. अब्दुल कय्यूम खान ने इसे आर्थोपैडिक विभाग एवं विश्वविद्यालय के लिए गर्व काक्षण बताया। उन्होंने डॉ. जुल्फिकार की शैक्षणिक उन्नति तथा मरीजों की बेहतर देखभाल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण की सराहना की।
