बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया गया

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर विश्वविद्यालय के चिकित्सकों की समर्पित सेवाओं और योगदान का सम्मान किया गया। इस अवसर पर विभाग की ओर से विभिन्न चिकित्सा विभागों में कार्यरत चिकित्सकों एवं संकाय सदस्यों को स्वास्थ्य सेवाओं में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रशस्ति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधन (हॉस्पिटल मैनेजमेंट) से जुड़े पेशेवरों की प्रभावी स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में टीमवर्क के महत्व पर जोर दिया गया।
विभागाध्यक्ष प्रो. सलमा अहमद ने चिकित्सकों की प्रतिबद्धता, समर्पण और सेवाभाव की सराहना करते हुए कहा कि एमबीए (हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन) कार्यक्रम ऐसे कुशल स्वास्थ्य प्रबंधकों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जो उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के साथ प्रभावी प्रशासनिक प्रबंधन सुनिश्चित कर सकें।
वर्ष 2021 के एमबीए (हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन) बैच के स्वर्ण पदक विजेता डॉ. शिराज खान ने इस अवसर पर एक संवादात्मक व्याख्यान दिया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और रोगियों के बेहतर कल्याण को सुनिश्चित करने में चिकित्सकों की बहुआयामी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.