एएमयू के मोहम्मद अमानउल्लाह फारूकी और संतोष जीएम ने साउथ कोरिया में आयोजित एशियन चैम्पियनशिप में भारतीय टीम को रजत पदक दिलाया

नई दिल्ली : दक्षिण कोरिया में आयोजित 20वीं एशिया रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप में भारतीय रोलर हाकी टीम में शामिल अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के दो खिलाड़ियों मोहम्मद अमानउल्लाह फारूकी और संतोष जीएम ने भारतीय टीम को रजत पदक दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। इन खिलाड़ियों को रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के लिए भारतीय रोलर स्केटिंग फेडरेशन द्वारा चयनित किया गया था।
मोहम्मद अमानउल्लाह फारूकी बीएससी (कम्पयूटर एप्लीकेशन) और संतोष तीएम एमबीए (फाइनांस) े अंतिम वर्ष के छात्र हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने पीआर चाइना, न्यूज़ीलैंड, हॉंगकांग, मकाऊ और जापान के साथ खेले गये मैचों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को विजय दिलाई और भारतीय टीम को सिल्वर मैडल दिलाने में भारत की पदक तालिका में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस प्रतियोगिता में 9 देशों की टीमों ने भाग लिया और 8 टीमों को हराकर भारतीय टीम ने रजत पदक हासिल किया। 
मैडल जीतकर एएमयू पहुंचने पर अमान और संतोष ने कुलपति प्रोफेसर नइमा खातून से भेंट की और भारतीय रोलर हाकी टीम तथा अपनी उपलब्धि से उन्हें अवगत कराया। कुलपति प्रोफेसर नइमा खातून ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि उनका भारतीय टीम में शामिल होना विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है।
कुलपति ने आशा व्यक्त की कि एएमयू के खिलाड़ी भविष्य में भी भारतीय टीम का हिस्सा बनकर गोल्ड मैडल दिलाने में भी अपना योगदान देंगे। 
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.