बुंदेल केसरी महाराजा छत्रसाल जी की 378वीं जयंती पर, दिल्ली की मुख्यमंत्री को आमंत्रण

नई दिल्ली मई 16 : बुंदेल केसरी महाराजा छत्रसाल जी की आगामी 17 जून को छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित होने वाली 378वीं जन्म जयंती समारोह हेतु आज ‘श्री छत्रसाल प्रणामी नवयुवक सभा’ और ‘श्री कृष्ण प्रणामी विश्व परिषद’ के एक विशेष प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से उन के आवास पर भेंट कर उन्हें सादर आमंत्रित किया।
परम पूज्य गुरुजी श्री मोहन प्रियाचार्य जी महाराज के पावन नेतृत्व में गए इस शिष्टमंडल में श्री प्रकाश शर्मा जी, सेवाभावी श्री नवीन कुमार गोयल जी एवं श्रीमती रोहिणी गोयल जी शामिल रहे। इस औपचारिक मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री जी को निमंत्रण पत्र सौंपकर कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की गई, साथ ही महाराजा छत्रसाल जी के शौर्य और उनके आध्यात्मिक गुरु महामति प्राणनाथ जी के लोक-कल्याणकारी दर्शन से अवगत कराया गया।
मुख्यमंत्री श्री रेखा गुप्ता ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए महापुरुषों की इस पावन सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने में अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
