एएमयू कॉलेज ऑफ नर्सिंग में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

Screenshot

नई दिल्ली : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वभर में नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों के योगदान को सम्मानित करना था।

बी.एससी. नर्सिंग द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा अज्का सदफ ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2026 की थीम पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने नर्सिंग पेशे में करुणा, पेशेवर प्रतिबद्धता, समर्पण और ईमानदारी जैसे मूल्यों पर बल देते हुए फ्लोरेंस नाइटिंगेल की प्रेरणादायी विरासत को याद किया।

छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषया आधारित गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की और मरीजों की सेवा तथा पेशेवर उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। कार्यक्रम के दौरान वैश्विक स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सिंग के बढ़ते महत्व, सतत अध्ययन, कौशल विकास और क्लीनिकल प्रैक्टिस में संवेदनशीलता की आवश्यकता पर चर्चा की गई।

यह कार्यक्रम प्राचार्या प्रो. फरहा आजमी के मार्गदर्शन तथा डॉ. विजय लक्ष्मी के निर्देशन में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों में डॉ. विजय लक्ष्मी वर्मा, डॉ. सफीना बीवी एस.एस., डॉ. इस्हाक मोहम्मद, पामेला एस. जोसेफ, जे. एन. सोनजा, शिवानी मसीह, दीप्ति मिंज, रुबीना, मेहविश, रेशमा, मिस्बाह मोइन तथा मोहम्मद फुरकान शामिल रहे।

कार्यक्रम में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों की बदलती और महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का समन्वयन सह-पाठ्यक्रम समिति की प्रभारी शिवानी ए. मसीह ने किया।

कार्यक्रम का समापन बी.एससी. नर्सिंग द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा तमकीन द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.