एएमयू वीमेन्स कालिज में बोलचाल की अंग्रेजी और आईईएलटीएस की तैयारी पर संवादात्मक सत्र

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वीमेन्स कालिज में कालिज के प्रधानाचार्य प्रो. मसूद अनवर अल्वी के निर्देशन में विद्यार्थियों की अंग्रेजी संचार क्षमता को बेहतर बनाने और अंतर्राष्ट्रीय अंग्रेजी भाषा परीक्षा की आवश्यकताओं तथा तैयारी की रणनीतियों से परिचित कराने के लिए ‘सीमाओं से परे अंग्रेजीः बोलचाल की अंग्रेजी और आईईएलटीएस की तैयारी’ विषय पर संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. मंसूर आलम सिद्दीकी के निर्देशन में किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह स्थित पेट्रा अडवोआ प्रशिक्षण संस्थान की अंग्रेजी भाषा एवं साहित्य प्रशिक्षक डॉ. हुमा खान ने विद्यार्थियों को संबोधितकिया। उन्होंने अंग्रेजी भाषा शिक्षण के अपने शैक्षणिक और व्यावसायिक अनुभव के आधार पर प्रभावी बोलचाल की अंग्रेजी तथा आईईएलटीएस जैसी अंतरराष्ट्रीय भाषा दक्षता परीक्षाओं के लिए आवश्यक कौशल के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी।
