गीता मनुष्य को उसके कर्तव्य का बोध कराती है – डॉ. कृष्ण गोपाल जी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल जी ने ‘संघ प्रार्थना : गीता के परिप्रेक्ष्य में’ पुस्तक के लोकार्पण कार्यक्रम में भारतीय चिंतन परंपरा, गीता के सार्वकालिक संदेश और राष्ट्रजीवन में प्रार्थना के महत्त्व पर विषय रखा। उन्होंने कहा कि गीता ने विश्व के सामने एक नवीन प्रकार का दर्शन प्रस्तुत किया है।
गीता मनुष्य को उसके कर्तव्य का बोध कराती है। लेखक ने कुछ पंक्तियों के माध्यम से उस भाव को जागृत करने का प्रयास किया है, जिसकी आज आवश्यकता है।
