AMU कैंपस में छात्र और शिक्षको के सुरक्षा देने में नाकाम प्रथम महिला कुलपति नईमा गुलरेज़ – जसीम मोहम्मद

Courtesy photo: Google

AMU कैंपस की कुलपति की कार्यकाल की जांच केंद्रीय शिक्षामंत्री से करने की मांग; लिखा पत्र :  जसीम मोहम्मद

अलीगढ़/दिल्ली : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में आए दिन ऐसी घटना हो रही हैं, डर और भय का माहौल है, पठन पाठन में रुकावट है। ऐसे में प्रथम महिला कुलपति प्रो नईमा गुलरेज़ खातून हर मोर्चे में नाकाम रही हैं, AMU के दानदाता सदस्य एवं पूर्व मीडिया सलाहकार प्रो जसीम मोहम्मद ने अपने एक सोशल मीडिया के ट्वीट करते हुए कहा ।

 

प्रो जसीम मोहम्मद ने अपने ‘ X’ पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री को संज्ञान देते हुए कहा कि उड़ीसा में जन्मी, प्रथम महिला कुलपति को AMU कैंपस में ऐसी अप्रिय और जघन्य घटना की ज़िम्मेदारी लेनी होगी और जवाब देना होगा।
उन्होंने बताया कि, AMU कैंपस में छात्र, शिक्षक और शिक्षको के परिवार डर, दहशत के माहौल में जी रहे हैं अब कोई छात्र और शिक्षक कैंपस में सुरक्षित नहीं है।

प्रथम महिला कुलपति के दो वर्ष होते होते कितने अप्रिय घटना और घटेंगी वो समय बता रहा है। कुलपति नईमा गुलरेज़ की हास्यास्पद बयान की हत्यारे जल्द पकड़े जाएंगे ? हत्यारा पकड़े जाएंगे या नहीं ये उनका मुद्दा नहीं है। ये उत्तर प्रदेश प्रशासन का मामला है।

जसीम मोहम्मद ने बताया कि, कैंपस असुरक्षा के साए में है। कुलपति का काम कैंपस में छात्र और शिक्षको सुरक्षा देना , भय के माहौल से बाहर रखना है, न कि हत्यारा को पकड़वाने का…

उन्होंने बताया कि, मार्च 2025 में एक छात्र की निर्मम हत्या हुई, उस वक्त भी यही कहा गया, महिला कुलपति को सभी घटना की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

प्रो जसीम मोहम्मद ने केंद्रीय माननीय शिक्षामंत्री को पत्र लिखकर, मौजूदा उड़ीसा जन्मी, महिला कुलपति का अनियंत्रित कार्यकाल और AMU कैंपस में भय, अराजकता का माहौल पर एक केंद्रीय जांच कमेटी गठित की मांगपत्र भेजा गया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.