एएमयू के आठ स्नातकोत्तर छात्रों का टैलेंट रिक्रूट और फिजिक्स वाला में चयन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के आठ स्नातकोत्तर छात्रों का विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट कार्यालय (सामान्य) के माध्यम से टैलेंट रिक्रूट सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड, बेंगलुरु तथा देश की अग्रणी शैक्षिक प्रौद्योगिकी कंपनी फिजिक्स वाला में कैंपस चयन हुआ है।
प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी (सामान्य) साद हमीद के अनुसार सभी अभ्यर्थियों का चयन लिखित मूल्यांकन और साक्षात्कार सहित बहुस्तरीय चयन प्रक्रिया के बाद किया गया।
टैलेंट रिक्रूट सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड में चयनित छात्रों में इकरा तौसीफ (एम.ए. मनोविज्ञान), मुफीदा खालिक (एम.ए. समाजशास्त्र), वंशिका अग्रवाल (एमबीए), हिरा अनीस (एमबीए-एग्रीबिजनेस), फातिमा कामिल (एम.एससी. प्राणी विज्ञान) तथा सारा फातिमा (एमबीए) शामिल हैं।
फिजिक्स वाला में मोहम्मद सरवर ए आजम (एम.एससी. जंतु विज्ञान) तथा अकदस खान (एम.एससी. रसायन विज्ञान) का चयन हुआ है।
