एएमयू में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जागरूकता और सफाई गतिविधियां तेज

 

स्वच्छता, स्वास्थ्य, जनहित और नागरिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत परिसर के विभिन्न स्थानों पर सफाई और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र में सफाई अभियान चलाया गया। विभाग की अध्यक्ष प्रो. उजमा इरम के मार्गदर्शन में केंद्र के सफाई कर्मचारियों ने परिसर और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की तथा कचरे को एकत्र कर उचित तरीके से निस्तारित किया। इस पहल के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक क्षेत्रों में स्वच्छता के महत्व तथा बीमारियों की रोकथाम में इसकी भूमिका पर जोर दिया गया।
अभियान में विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाते हुए एएमयू गर्ल्स स्कूल में स्वच्छता ज्ञान यात्रा आयोजित की गई। प्रधानाचार्या आमना मलिक और उप-प्रधानाचार्या अलका अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रभारी अर्शी जफर खान ने सहयोग किया। कार्यक्रम का समन्वय कार्यक्रम प्रभारी नुसरत परवीन और सुंदस नूरुलैन ने किया।
विद्यार्थियों ने स्वच्छता जागरूकता रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी संदेशों तथा नारों वाली तख्तियां लेकर विद्यार्थियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने स्वच्छता, व्यक्तिगत साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।
विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय समुदाय को स्वच्छ एवं स्वस्थ परिसर तथा समाज के निर्माण में सामूहिक योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.