एएमयू के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के शिक्षकों एवं शोधार्थियों की अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में शिरकत

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग ने हाल ही में लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित 14वें अंतरराष्ट्रीय पुस्तकालय एवं सूचना पेशेवर सम्मेलन (आई-लिप्स 2026) में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।

विभाग के शिक्षकों और शोधार्थियों ने पुस्तकालयों में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के उपयोग से जुड़े अपने शोध प्रस्तुत किए। इनमें शोध डेटा प्रबंधन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं उसका नियमन, शोध डेटा में फेयर सिद्धांत, शोध पत्रों की विशेषज्ञ समीक्षा और डिजिटल संरक्षण के लिए ओन्टोलॉजी इंजीनियरिंग जैसे विषय शामिल थे।

डॉ. मोहम्मद नाजिम ने शोध डेटा प्रबंधन के विशेष संदर्भ में ‘डेटा एंड डिस्कवरी’ विषय पर व्याख्यान दिया, जबकि डॉ. मुजम्मिल मुश्ताक ने देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के नियमन पर व्याख्यान प्रतुत किया।

सम्मेलन में विभाग के शोधार्थियों ने पांच शोधपत्र प्रस्तुत किए। इनमें से एहसान अली वानी और सना हयात खान द्वारा प्रस्तुत दो शोधपत्रों को सर्वश्रेष्ठ शोधपत्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विभागाध्यक्ष प्रो. मेहताब आलम अंसारी ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में एएमयू का प्रतिनिधित्व करने और विश्वविद्यालय को गौरवान्वित करने के लिए शिक्षकों एवं शोधार्थियों को बधाई दी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.