एएमयू के नर्सिंग कॉलेज में ‘पोषण उत्सव-2026’ आयोजित

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नर्सिंग कॉलेज में विद्यार्थियों के नेतृत्व में ‘पोषण उत्सव-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सिंग विद्यार्थियों में पोषण, स्वस्थ खान-पान, रचनात्मकता और मिलकर काम करने की भावना के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। सातवें सेमेस्टर के बी.एससी. नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पोषण संबंधी अपने शैक्षणिक ज्ञान को रचनात्मकता, टीम भावना और व्यावहारिक गतिविधियों से जोड़ने का अवसर मिला।

कार्यक्रम के पहले चरण में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और पोषण से जुड़े खेल आयोजित किए गए, जिनका संचालन रेहान और शीतल ने किया। दूसरे चरण में पोस्टर निर्माण और खाद्य स्टॉल प्रतियोगिताएं हुईं। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पोषण संबंधी ज्ञान, रचनात्मकता, खाना बनाने की कला, टीम भावना और आयोजन क्षमता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में एएमयू के सहकुलपति प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान, वित्त अधिकारी नूरुस सलाम, चिकित्सा संकाय के अधिष्ठाता प्रो. मोहम्मद खालिद, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. मोहम्मद अतहर अंसारी तथा जे.एन. मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की प्रधानाचार्या एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. अंजुम परवेज उपस्थित रहे।

प्रो. कुदसिया तहसीन, निदेशक, स्कूल शिक्षाय एस.एन. हॉल की प्रोवोस्ट प्रो. उरूस इलियास और सुल्तान जहां बेगम हॉल की प्रोवोस्ट प्रो. फातिमा खान ने प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाई।

अतिथियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और उत्साह की सराहना की। प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान ने विशेष रूप से नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्या और उनकी टीम के प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए उत्साहपूर्ण और जीवंत शैक्षणिक वातावरण तैयार करने में मदद करते हैं।

कार्यक्रम का समन्वय रूबीना नाज ने किया। उन्हें पामेला एस. जोसेफ, दीप्ति मिंज, महविश मसीह और रेशमा लुत्फी का सहयोग मिला। नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रो. फरहा आजमी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.