एएमयू के डेंटल कालिज में नवप्रवेशी बीडीएस विद्यार्थियों के लिए संवाद सत्र

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के डॉ. जेडए डेंटल कालिज के मुख रोगविज्ञान एवं सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग ने 2026 बैच के नवप्रवेशी बीडीएस विद्यार्थियों के लिए संवाद सत्र आयोजित किया। इसका उद्देश्य उन्हें प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रम और उसके चिकित्सकीय महत्व से परिचित कराना था।

विभागाध्यक्ष डॉ. नासिर अहमद सलाती के नेतृत्व में आयोजित सत्र में दंत शरीर रचना विज्ञान, मुख ऊतक विज्ञान और मुख जीवविज्ञान जैसे प्रमुख विषयों की जानकारी दी गई। इन विषयों को दंत चिकित्सा की पढ़ाई और चिकित्सकीय अभ्यास की मजबूत नींव बताया गया।

विभाग के शिक्षकों डॉ. कौसर जे. ख्वाजा, डॉ. मसूद एच. खान और डॉ. शहला खान ने विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा उन्हें शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। संवाद सत्र से विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक कार्यक्रम को समझने और शिक्षकों से मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.