एएमयू के एसटीएस स्कूल में ‘नशा मुक्त भारत-2047’ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

नई दिल्ली : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एसटीएस स्कूल (मिंटो सर्किल) में ‘नशा मुक्त भारत-2047’ राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा शुरू किया गया है।

मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अली जाफर आब्दी, स्वास्थ्य अधिकारी, सामुदायिक चिकित्सा विभाग, जेएनएमसी ने नशे की लत के खतरों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा, जागरूकता और मानसिक स्वास्थ्य के ज़रिए युवाओं को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के दुरुपयोग से लड़ना एक साझा जिम्मेदारी है, जिसमें माता-पिता, शिक्षक और छात्र मिलकर नशा मुक्त और सशक्त समाज की नींव रख सकते हैं।

स्कूल के प्राचार्य फैसल नफ़ीस ने प्रारंभिक स्तर पर रोकथाम और शिक्षा की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कहा कि नशा चुपचाप न केवल व्यक्ति को, बल्कि पूरे परिवार और राष्ट्र की प्रगति को पंगु बना देता है। हमें युवाओं को स्वास्थ्य, उद्देश्य और अनुशासन की ओर मार्गदर्शित करना होगा।

कार्यक्रम के अंत में छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ ने एनसीबी की आधिकारिक ई-प्रतिज्ञा ली और 2047 तक नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपने योगदान का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संयोजन ग़ज़ाला तनवीर ने किया। इस अवसर पर उपप्राचार्य डॉ. मोहम्मद आलमगीर, नूरुज्ज़मा अरशद, नीलोफ़र अनवर, मोहम्मद मंसूर खान सहित अनेक शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.