एएमयू के डेंटल कॉलेज में ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम शुरू

नई दिल्ली : भारत सरकार की दूरदर्शी “विकसित भारत 2047” पहल के तहत, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के डॉ. जियाउद्दीन अहमद डेंटल कॉलेज में ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत, पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग की अध्यक्ष प्रो. नेहा अग्रवाल के नेतृत्व में ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र में एक विशेष आउटरीच गतिविधि आयोजित की गई। डॉ. शाजिया, डॉ. रम्शा एहसाम और डॉ. जैनब रऊफ की टीम ने जवां गांव का दौरा किया और वहां के युवाओं को दांतों की सफाई व दंत रोगों से बचाव के महत्व के बारे में जागरूक किया।

जागरूकता सत्रों में दांतों की सेहत का और दंत रोगों की कई गंभीर बीमारियों के बारे में बताया गया। टीम ने सभी तरह के तंबाकू के सेवन को छोड़ने की सलाह दी और इसके दांतों व सामान्य स्वास्थ्य पर होने वाले खतरनाक प्रभावों को समझाया।

कॉलेज के प्रिंसिपल, प्रो. आर.के. तिवारी ने टीम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम, विकसित भारत 2047 के लक्ष्यों के अनुरूप, एक स्वस्थ और जागरूक समाज बनाने की एएमयू की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

स्थानीय युवाओं ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया, चर्चा में हिस्सा लिया और बेहतर मुख स्वच्छता अपनाने का संकल्प लिया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.