चंद्रशेखर जी ने अपनी राजनीति में देशहित को हमेशा सर्वोपरि रखा : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री चंद्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री श्री चंद्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा:

“पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने अपनी राजनीति में देशहित को हमेशा सर्वोपरि रखा। सामाजिक समरसता और राष्ट्र-निर्माण के उनके प्रयासों को हमेशा याद किया जाएगा।”

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.